25 लाख की साइबर ठगी में 1 युवक गिरफ्तार:कमीशन के लालच में ठगों को किराए पर दिया था बैंक खाता
25 लाख की साइबर ठगी में 1 युवक गिरफ्तार:कमीशन के लालच में ठगों को किराए पर दिया था बैंक खाता
चूरू : चूरू की साइबर थाना पुलिस ने 24 लाख 84 हजार रुपए की साइबर ठगी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस उन लोगों की भी पहचान कर रही है जो साइबर ठगों को अपने बैंक खाते किराए पर देते हैं।
साइबर थाना के डीएसपी विजय कुमार ने बताया कि नवंबर 2024 में परिवादी शीशपालाराम के पास फेसबुक पर एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। इसे स्वीकार करने के बाद आरोपियों ने उन्हें ‘फॉरेस्ट मार्केट’ में निवेश का लालच दिया। इस प्रलोभन के चलते पीड़ित के साथ 24 लाख 84 हजार रुपए की ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित ने इस संबंध में साइबर थाने में मामला दर्ज कराया था।
कोर्ट ने भेजा जेल
साइबर थाना टीम ने तकनीकी सबूत जुटाकर जोधपुर पहुंचकर प्रियांशु तेजी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी पर आरोप है कि उसने 15 हजार रुपए और 15 प्रतिशत कमीशन के लालच में साइबर ठगों को जोधपुर स्थित उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक का खाता किराए पर दिया था।
उक्त बैंक खाते में साइबर धोखाधड़ी से संबंधित 1 लाख 77 हजार रुपए की राशि भी मिली। पूछताछ के बाद आरोपी प्रियांशु तेजी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने का आदेश दिया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2178025


