सादुलपुर में मंगलवार को तीन सड़क हादसे:भाजपा नेता महावीर पूनियां बाल-बाल बचे, 4 अन्य लोग घायल
सादुलपुर में मंगलवार को तीन सड़क हादसे:भाजपा नेता महावीर पूनियां बाल-बाल बचे, 4 अन्य लोग घायल
सादुलपुर : सादुलपुर-राजगढ़ क्षेत्र में मंगलवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसे हुए, हालांकि किसी को जानलेवा चोट नहीं आई। सभी घायलों का उपचार राजगढ़ के एक हॉस्पिटल में किया गया।
एयरबैग खुलने से बचे भाजपा नेता
पहली घटना में, भाजपा नेता महावीर पूनियां तारानगर में एक पार्टी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। अंबेडकर सर्किल के पास उनकी कार के सामने गलत दिशा से एक बाइक आ गई। बाइक को बचाने के प्रयास में कार चालक सलीम ने वाहन को साइड किया, तभी सामने से आ रही एक निजी बस से कार टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, कार के एयरबैग खुलने के कारण महावीर पूनियां सुरक्षित बच गए। इस दुर्घटना में कार चालक सलीम को चोटें आईं।

दूसरे हादसे में, दो बाइक की टक्कर हो गई। इसमें कलाना टिब्बा निवासी सुमन पत्नी मुकेश और अमन पुत्र मुकेश घायल हो गए। एक अन्य सड़क हादसे में गोठ्यां गांव निवासी संगीता पत्नी सोनू और सोनू पुत्र रामनिवास घायल हुए। तीनों घटनाओं के बाद, आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को तुरंत राजगढ़ के एक हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टर ने बताया कि सभी घायलों की हालत सामान्य है और उनका उपचार चल रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2178160

