[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ीनगर में घर में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेवरात व बाइक बरामद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ीनगर में घर में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेवरात व बाइक बरामद

खेतड़ीनगर में घर में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेवरात व बाइक बरामद

खेतड़ीनगर : पुलिस ने रात के समय सूने मकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं के निर्देशन में गठित टीम ने तकनीकी विश्लेषण और आसूचना के आधार पर आरोपी गजानंद उर्फ गज्जू निवासी लूहारू (हरियाणा) और अंकुश कुमार उर्फ राजू उर्फ साधु निवासी लखीमपुरखीरी (उत्तर प्रदेश) को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया।

मामला 6 मई 2026 का है, जब गोठड़ा निवासी सुभाष चंद्र टेलर ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने आरोपियों से एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की अंगूठी, सोने के झुमके, टॉप्स, चांदी का ताबीज, पातड़ी और तीन जोड़ी चांदी की मच्छियां बरामद कीं। साथ ही चोरी की वारदात में इस्तेमाल की गई अपाचे मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी रात के समय सूने मकानों के ताले तोड़कर चोरी करने के आदी हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Articles