नवलगढ़ के डूंडलोद में हरे पेड़ काटने का आरोप:तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग; बोले-दोषियों पर कार्रवाई हो
नवलगढ़ के डूंडलोद में हरे पेड़ काटने का आरोप:तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग; बोले-दोषियों पर कार्रवाई हो
नवलगढ़ : नवलगढ़ तहसील के डूंडलोद बीड़ क्षेत्र में हरे पेड़ों की कथित अवैध कटाई के विरोध में स्थानीय नागरिकों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। युवा नेता सचिन सैनी के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
आमजन की जांच की मांग
ज्ञापन में बताया गया है कि डूंडलोद बीड़ क्षेत्र में बड़ी संख्या में हरे पेड़ों की कटाई की खबरें सामने आई हैं। इससे पर्यावरण और जैव विविधता को गंभीर नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है। नागरिकों ने पेड़ों के संरक्षण को समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि यदि यह कटाई बिना अनुमति या नियमों के विरुद्ध हुई है, तो जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
सचिन सैनी ने प्रशासन से कटे हुए पेड़ों की संख्या, उनकी प्रजाति और कटाई की वैधता की जांच कराने की मांग की। उन्होंने पर्यावरणीय क्षति का आकलन कर प्रतिपूरक वृक्षारोपण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी निगरानी व्यवस्था स्थापित करने की बात कही। इस ज्ञापन पर क्षेत्र के कई नागरिकों के हस्ताक्षर हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2177070


