उदयपुरवाटी में कांग्रेस का प्रदर्शन:पेपर लीक, महंगाई के खिलाफ नारेबाजी की, एसडीएम ऑफिस तक पैदल मार्च किया
उदयपुरवाटी में कांग्रेस का प्रदर्शन:पेपर लीक, महंगाई के खिलाफ नारेबाजी की, एसडीएम ऑफिस तक पैदल मार्च किया
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी में सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने उपखंड कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन विधायक भगवानाराम सैनी के नेतृत्व में सरकार की कथित जन विरोधी नीतियों, नीट पेपर लीक मामले और बढ़ती महंगाई के खिलाफ किया गया।
विरोध प्रदर्शन के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता शाकंभरी गेट के पास एकत्रित हुए। वहां से उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपखंड कार्यालय तक मार्च किया।
उपखंड कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक और महंगाई जैसे मुद्दों पर अपना विरोध जताया। विधायक भगवानाराम सैनी और ब्लॉक अध्यक्ष बीएल सैनी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन एसडीओ को सौंपा।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर कांग्रेसी नेता रामकरण सैनी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य हंसा वर्मा, पूर्व पार्षद शिव प्रसाद चेजारा, माहिर खान, अमित अली कच्छावा, राहुल चेजारा, प्रहलाद गिल भौड़की, पूर्व सरपंच ख्यालीराम टोडी, इमरान खान, योगेश मिश्रा छापोली, एडवोकेट श्रवण सैनी, किशोर सैनी, रामलाल सैनी छापोली, केके सैनी, रमेश सैनी बागोरा और मोतीलाल सैनी सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2177062


