[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तोरणद्वार पर युवक से मारपीट मामले में उबाल, सर्व समाज की रैली; थाने के सामने धरना जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

तोरणद्वार पर युवक से मारपीट मामले में उबाल, सर्व समाज की रैली; थाने के सामने धरना जारी

तोरणद्वार पर युवक से मारपीट मामले में उबाल, सर्व समाज की रैली; थाने के सामने धरना जारी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

खाटूश्यामजी : सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे में युवक के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर सोमवार को सर्व समाज में भारी आक्रोश देखने को मिला। कथित लपका गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सर्व समाज संघर्ष समिति के नेतृत्व में लोगों ने तोरणद्वार से थाना परिसर तक विरोध रैली निकाली और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

रैली में खाटूधाम व्यापार मंडल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने थाना परिसर पहुंचकर धरना शुरू किया तथा पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया।

जानकारी के अनुसार 26 मई को एक गेस्ट हाउस में कमरा बुक कराने को लेकर हुए विवाद के दौरान तोरणद्वार पर युवक करण कुमावत के साथ मारपीट की गई थी। घटना में घायल करण कुमावत का उपचार सीकर में चल रहा है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन और धरना जारी रहेगा।

इस दौरान पवन कुमार चौबे ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर मामले में उचित कार्रवाई तथा जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। हालांकि आश्वासन के बावजूद प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे और देर शाम तक थाना परिसर के बाहर धरना जारी रखा। घटना को लेकर कस्बे में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, जबकि पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Related Articles