[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिलाओं ने फोड़े मटके, जलदाय विभाग के खिलाफ प्रदर्शन:चूरू की बादशाह कॉलोनी में जल संकट गहराया, सड़क पर उतरे लोग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महिलाओं ने फोड़े मटके, जलदाय विभाग के खिलाफ प्रदर्शन:चूरू की बादशाह कॉलोनी में जल संकट गहराया, सड़क पर उतरे लोग

महिलाओं ने फोड़े मटके, जलदाय विभाग के खिलाफ प्रदर्शन:चूरू की बादशाह कॉलोनी में जल संकट गहराया, सड़क पर उतरे लोग

चूरू : चूरू शहर की बादशाह कॉलोनी में पिछले 20 से 25 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे परेशान कॉलोनीवासियों ने सोमवार शाम जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता (एसई) कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने नारेबाजी की और मटके फोड़कर अपना गुस्सा जताया।

इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने विभाग की कार्यप्रणाली के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया।

कॉलोनीवासियों का कहना है कि भीषण गर्मी के इस मौसम में वे पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। नियमित जलापूर्ति न होने के कारण उनका आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो चुका है। लोगों को महंगे दामों पर निजी टैंकरों से पानी खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

निवासियों ने आरोप लगाया कि जब भी वे इस गंभीर समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों के पास जाते हैं, तो उन्हें कभी कुआं फेल होने, कभी कुआं डैमेज होने तो कभी लाइन में खराबी का बहाना बनाकर टाल दिया जाता है।

अधीक्षण अभियंता कार्यालय के सामने धरने पर बैठे लोगों ने मांग की है कि प्रभावित क्षेत्र में तुरंत सरकारी टैंकरों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जाए। साथ ही, कॉलोनी में खराब पड़े कुओं और ट्यूबवेलों की मोटरों को दुरुस्त कर नियमित जलापूर्ति बहाल की जाए।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles