सादुलपुर के ददरेवा में बाइक को मारी टक्कर:एक युवक गंभीर घायल, हिसार रेफर; मामला दर्ज
सादुलपुर के ददरेवा में बाइक को मारी टक्कर:एक युवक गंभीर घायल, हिसार रेफर; मामला दर्ज
सादुलपुर : सादुलपुर के ददरेवा गांव के पास एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के समय युवक बाइक से उतरकर साइड में खड़ा था।
मैक्स गाड़ी ने मारी टक्कर
थानाधिकारी राजेश सिहाग ने बताया-पाबासी निवासी मुकेश कुमार जांगिड़ ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 30 मई 2026 की रात करीब 8:20 बजे वह अपने चाचा महावीर जांगिड़ के साथ बाइक पर राजगढ़ से पाबासी गांव लौट रहे थे। ददरेवा से आगे उन्होंने सड़क किनारे बाथरूम के लिए बाइक रोकी थी।
इसी दौरान पाबासी की ओर से आ रही एक मैक्स गाड़ी के चालक ने कथित तौर पर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल और महावीर जांगिड़ को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में महावीर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। मुकेश कुमार ने मौके से हटकर अपनी जान बचाई।
गंभीर हालत में हिसार रेफर
घटना के बाद, परिजनों की मदद से घायल महावीर को पहले राजगढ़ के श्रीनाथ जी अस्पताल ले जाया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें हिसार रेफर कर दिया गया, जहां उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। राजगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2176699


