टायर फटने से सब्जियों से भरी पिकअप पलटी:राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर त्रिलोकपुरा कट के पास हुआ हादसा, हाईवे पर बिखरे टमाटर
टायर फटने से सब्जियों से भरी पिकअप पलटी:राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर त्रिलोकपुरा कट के पास हुआ हादसा, हाईवे पर बिखरे टमाटर
रानोली : कस्बे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर त्रिलोकपुरा कट के पास सोमवार शाम करीब 6 बजे सब्जियों से भरी एक पिकअप का पिछला टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में पिकअप में भरे टमाटर और अन्य सब्जियां हाईवे पर बिखर गईं। हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ।
एनएचएआई के गश्त अधिकारी हेमसिंह ने बताया कि पिकअप सब्जियां लेकर सीकर की ओर जा रही थी। त्रिलोकपुरा कट के पास अचानक वाहन का पिछला टायर फट गया, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और पिकअप पलट गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
सूचना मिलते ही एनएचएआई की गश्ती टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। हाईवे पर बिखरी हुई सब्जियों को भी इकट्ठा करके वापस वाहन में रखवाया गया।
दुर्घटना के कारण हाईवे पर वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए बाधित हुई। हालांकि, एनएचएआई टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए यातायात को सुचारु बनाए रखा और स्थिति को सामान्य कर दिया। समय पर राहत कार्य होने से लंबा जाम लगने से बच गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2176796


