[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उद्योगपति गोविंदराम बासोतिया का निधन:कल होगा अंतिम संस्कार, पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, गुजरात सरकार कर चुकी सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

उद्योगपति गोविंदराम बासोतिया का निधन:कल होगा अंतिम संस्कार, पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, गुजरात सरकार कर चुकी सम्मान

उद्योगपति गोविंदराम बासोतिया का निधन:कल होगा अंतिम संस्कार, पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, गुजरात सरकार कर चुकी सम्मान

नवलगढ़ : उद्योगपति गोविंदराम बासोतिया का सोमवार को निधन हो गया है। कल उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। नवलगढ़ में जन्मे बासोतिया ने अपने व्यावसायिक जीवन की शुरुआत असम से की थी। उन्होंने कॉटन यार्न उद्योग में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। बाद में उन्होंने अहमदाबाद को अपनी कर्मभूमि बनाया और वहां सिद्धि ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की स्थापना की।

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने किया था सम्मान

ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए गुजरात सरकार ने उन्हें सम्मानित किया था। इसके अतिरिक्त, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने भी उनकी सेवाओं को सम्मान किया था।

व्यावसायिक सफलता के बावजूद, उनका अपनी जन्मभूमि नवलगढ़ से गहरा जुड़ाव बना रहा। उन्होंने अपने क्षेत्र में सड़क निर्माण, सार्वजनिक विकास कार्यों और गौशालाओं के लिए सहयोग दिया।

शेखावाटी रत्न से भी सम्मानित

शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका योगदान सराहनीय रहा। वे नियमित रूप से छात्रवृत्तियां प्रदान करते थे और जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता करते थे। “शेखावाटी रत्न” से भी उनको सम्मानित किया गया था। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक एवं औद्योगिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Related Articles