100 फीट गहरी खदान में कूदे पूर्व मंत्री:40 मिनट तक पानी में तैरते रहे, पत्थरों को पकड़ते हुए बाहर निकले
100 फीट गहरी खदान में कूदे पूर्व मंत्री:40 मिनट तक पानी में तैरते रहे, पत्थरों को पकड़ते हुए बाहर निकले
झुंझुनूं : पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने झुंझुनूं के गिरावड़ी इलाके में करीब 100 फीट गहरी पानी से भरी एक खदान में छलांग लगा दी। करीब 40 मिनट तक पानी में तैरते रहे। इसके बाद पत्थरों को पकड़ते हुए बाहर निकले। वीडियो सामने आने के बाद लोग सुरक्षा को लेकर सवाल कर रहे हैं।
इससे पहले भी कोट बांध के 25 फीट गहरे पानी में छलांग लगा दी थी। सुरक्षाकर्मी के रोकने के बावजूद नहीं माने। करीब 30 मिनट तक बांध के अंदर नहाते रहे। पुलिसकर्मी निगरानी करते रहे। जबकि पंचायत ने बांध में नहाने पर 1100 रुपए का जुर्माने का बोर्ड लगा रखा था।

100 फीट गहरी खदान में लगाई छलांग
पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा गिरावड़ी क्षेत्र के दौरे पर थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी से लबालब भरी एक गहरी खदान पर पड़ी। स्थानीय लोगों के अनुसार यह खदान करीब 100 फीट गहरी है और क्षेत्र में इसे ‘मौत का कुआं’ कहा जाता है। खदान की गहराई और जोखिम के बावजूद गुढ़ा बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के सीधे पानी में कूद गए।

काफी देर तक तैरते रहे, समर्थकों ने बनाया वीडियो
खदान में छलांग लगाने के बाद राजेंद्र गुढ़ा काफी देर तक गहरे पानी में तैरते रहे। मौके पर मौजूद समर्थक और स्थानीय लोग यह नजारा देखते रहे। इस दौरान उनके समर्थकों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

ग्रामीणों ने जताई चिंता, युवाओं पर पड़ने वाले असर पर उठाए सवाल
घटना के बाद ग्रामीणों ने इसे लेकर चिंता जताई। उनका कहना है कि राजेंद्र गुढ़ा एक जिम्मेदार नेता और पूर्व मंत्री हैं, जिन्हें क्षेत्र के युवा फॉलो करते हैं। ऐसे में इस तरह का जोखिम भरा स्टंट युवाओं के लिए गलत मैसेज है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि कोई युवा उनकी नकल करते हुए ऐसी खतरनाक खदान में कूद जाए और कोई हादसा हो जाए, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? उनका कहना है कि खदानों की गहराई और पानी पहले भी कई हादसों की वजह बन चुके हैं।
समर्थकों ने बताया दबंगई, पहले भी कर चुके हैं ऐसे स्टंट
दूसरी ओर, राजेंद्र गुढ़ा के समर्थक इस वीडियो को उनकी बहादुरी और दबंग छवि बता रहे हैं। समर्थकों का कहना है कि यह कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं, बल्कि उनके नेता की निडरता है। उन्होंने बताया कि राजेंद्र गुढ़ा पहले भी कोट बांध और मनसा माता के गहरे कुंड में इसी तरह छलांग लगा चुके हैं और उस समय भी उनके ऐसे कारनामों की काफी चर्चा हुई थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2176752


