[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान ने सहकारिता मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान ने सहकारिता मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान ने सहकारिता मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

सीकर : राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान की जिला शाखा सीकर ने राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री गौतम डक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।

संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि 25 मई 2026 को डूंगला थाना में थानाधिकारी शैतान सिंह तथा पुलिसकर्मियों के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार और आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग की घटना के विरोध में यह ज्ञापन दिया गया है।

प्रदेशाध्यक्ष रिछपाल सिंह पूनिया एवं प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार जयपुर संभाग अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार दानोदिया, प्रदेश उपाध्यक्ष विरेंद्र मीणा, जिला अध्यक्ष हरि प्रसाद तंवर सहित संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल, मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक के नाम ज्ञापन प्रेषित किए।

ज्ञापन में डूंगला थाने में दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष एवं शीघ्र जांच कर प्रभावी कार्रवाई करने तथा मंत्री के खिलाफ आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई है।

इस दौरान सचिव नत्थू सिंह मील, कोषाध्यक्ष ईस्हाक अली, संरक्षक बनवारी धायल, रणजीत सिंह खीचड़, इशाक खान, भवानी सिंह शेखावत, रामसिंह शेखावत, रघुवीर सिंह, नाहरमल दानोदिया, श्यामसिंह शेखावत, महावीर सिंह, मामराज सिंह, रामस्वरूप जाखड़, कानाराम धायल, भारत सिंह और जगदीश यादव सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

संस्थान के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन शुरू करेगा।

Related Articles