[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जून माह में चलेगा एंटी मलेरिया अभियान, जागरूकता और रोकथाम पर रहेगा विशेष फोकस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जून माह में चलेगा एंटी मलेरिया अभियान, जागरूकता और रोकथाम पर रहेगा विशेष फोकस

जून माह में चलेगा एंटी मलेरिया अभियान, जागरूकता और रोकथाम पर रहेगा विशेष फोकस

झुंझुनूं : भारत सरकार एवं राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण केंद्र के निर्देशानुसार जून 2026 को “एंटी मलेरिया माह” के रूप में मनाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य मलेरिया उन्मूलन के लिए जन-जागरूकता बढ़ाना, सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करना तथा समय पर जांच एवं उपचार उपलब्ध कराना है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में एंटी मलेरिया माह के दौरान विविध जागरूकता एवं रोकथाम गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिला और ब्लॉक स्तर पर बैठकें, सेमिनार एवं समीक्षा कार्यक्रम होंगे, जबकि ग्राम स्तर पर रैलियां, विद्यालयी गतिविधियां तथा सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को मलेरिया से बचाव के उपाय बताए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत प्रत्येक बुखार पीड़ित व्यक्ति को ब्लड स्लाइड एवं आरडीटी जांच कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए स्रोत नष्टीकरण, स्वच्छता अभियान तथा स्वच्छ भारत मिशन के साथ समन्वित गतिविधियां भी चलाई जाएंगी।

अभियान के दौरान जनजातीय, वन क्षेत्र, सीमा क्षेत्र, परियोजना क्षेत्र तथा शहरी एवं पेरि-अर्बन क्षेत्रों जैसे उच्च जोखिम वाले इलाकों में विशेष निगरानी और रोकथाम गतिविधियों पर जोर दिया जाएगा। इसके अलावा वीएचएसएनसी बैठकों के माध्यम से आशा सहयोगिनी, एएनएम, सीएचओ, पंचायत प्रतिनिधियों और समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

निर्देशों के अनुसार मलेरिया जांच किट, एंटी मलेरियल दवाइयों तथा लॉन्ग लास्टिंग इंसेक्टिसाइडल नेट (LLIN) की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। वहीं विद्यालयों, छात्रावासों, आश्रमों, जेलों, कार्यालयों और सुरक्षा बलों के शिविरों में भी विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे।

डिप्टी सीएमएचओ डॉ. भंवर लाल सर्वा ने बताया कि 16 जून से 30 जून तक “हैचरीज क्रियाशील पखवाड़ा” मनाया जाएगा। इसके तहत जलभराव वाले क्षेत्रों और पानी के गड्ढों में गम्बूसिया मछलियां छोड़ी जाएंगी, जो मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने में सहायक होती हैं।

इसके अलावा प्रत्येक मलेरिया पॉजिटिव मरीज के आसपास 100 घरों में फीवर सर्वे, एंटी-लार्वा गतिविधियां और आईईसी कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। अभियान के दौरान सभी गतिविधियों की दैनिक एवं साप्ताहिक मॉनिटरिंग की जाएगी तथा नियमित रिपोर्ट निदेशालय को भेजी जाएगी।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को अभियान की प्रभावी क्रियान्विति सुनिश्चित करते हुए एंटी मलेरिया माह जून 2026 को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles