[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीराम मंदिर में 3 जून से गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा की अमृतवाणी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

श्रीराम मंदिर में 3 जून से गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा की अमृतवाणी

भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर अधिकमास (पुरुषोत्तम मास) के पावन अवसर पर श्री राम मंदिर, चूरू में 3 जून से 9 जून 2026 तक श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 2:15 बजे से सायं 6:15 बजे तक होगा, जिसमें श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण के दिव्य प्रसंगों का श्रवण करने का अवसर प्राप्त होगा। कथा महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं एवं आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों में पहुंचकर व्यापारियों एवं आमजन को निमंत्रण पत्र एवं पीले चावल वितरित कर कथा में सहभागी बनने का आमंत्रण दिया गया।

कलश यात्रा में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब कथा के शुभारंभ से पूर्व 3 जून, बुधवार को प्रातः 7:15 बजे गढ़ परिसर स्थित गोपाल मंदिर से भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु एवं भक्तजन पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेंगे। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर श्री राम मंदिर पहुंचेगी, जहां वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजन के साथ कथा महोत्सव का शुभारंभ होगा। आयोजन समिति के अनुसार कलश यात्रा में सहभागी बनने, यजमान बनने अथवा आयोजन संबंधी जानकारी प्राप्त करने के इच्छुक श्रद्धालु मोबाइल नंबर 86901 65511 पर संपर्क कर सकते हैं। आयोजन समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रीमद्भागवत कथा श्रवण, मंगल कलश यात्रा में सहभागिता तथा इस आध्यात्मिक एवं पुण्य अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Related Articles