शादी के 3 दिन बाद गहने-कैश लेकर भागी दुल्हन:दलालों ने 1.75 लाख रुपए लेकर शादी करवाई थी,पति टॉयलेट करने उठा तो पता चला
शादी के 3 दिन बाद गहने-कैश लेकर भागी दुल्हन:दलालों ने 1.75 लाख रुपए लेकर शादी करवाई थी,पति टॉयलेट करने उठा तो पता चला
सीकर : सीकर के सदर थाना इलाके में शादी के 3 दिन बाद ही लुटेरी दुल्हन गहने और कैश लेकर फरार हो गई। घटना 31 मई रात की है। मामले में पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
दरअसल, सीकर के नाथावतपुरा निवासी नरेंद्र ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी 28 मई को रूपा नाम की एक लड़की से हुई था। दलालों ने 1.75 लाख रुपए लेकर शादी करवाई थी। शादी के बाद 3 दिन तो रूपा घर पर रुकी। इसके बाद 31 मई की रात को करीब 10 बजे परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। रात करीब 2 बजे जब नरेंद्र टॉयलेट करने उठा तो उसने देखा की पत्नी बिस्तर पर नहीं है। तब उसने सोचा कि टॉयलेट करने के लिए गई होगी।
काफी देर बाद भी जब पत्नी रूपा नहीं आई तो घर में रूपा की तलाश की लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद जब देखा तो रूपा के जाने के निशान गांव की तरफ मिले। गांव में भी उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। जब वापस घर पर आकर देखा तो करीब 35 हजार रुपए, सोने का मंगलसूत्र सहित अन्य जेवरात गायब मिले।
शादी के बाद रूपा घर से करीब 35 हजार रुपए और लाखों रुपए के जेवरात लेकर चली गई। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। दलालों में दलाल गणेशाराम,प्रेम पत्नी गणेशाराम,गिरधारी और गिरधारी की पत्नी शामिल हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2177907


