41 दिवसीय पंच धूणी तपस्या का अंतिम पड़ाव:महपालवास आश्रम में 5 जून को जागरण, 6 को भंडारा होगा
41 दिवसीय पंच धूणी तपस्या का अंतिम पड़ाव:महपालवास आश्रम में 5 जून को जागरण, 6 को भंडारा होगा
सूरजगढ़ : सूरजगढ़ के महपालवास स्थित प्राचीन 1008 सिद्ध बाबा उदय नाथ महाराज आश्रम इन दिनों श्रद्धा और तपस्या का केंद्र बना हुआ है। योगी बाबा सुखदेव नाथ महाराज क्षेत्र की सुख-शांति, अमन-चैन और जनकल्याण की कामना को लेकर 41 दिवसीय पंच धूणी तपस्या के अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है।
योगी बाबा सुखदेव नाथ महाराज ने 27 अप्रैल को पंच धूणी तपस्या का शुभारंभ किया था, जो 6 जून को पूर्ण होगी। गर्मी और तपते मौसम में पांच अग्नि धूणियों के मध्य बैठकर की जा रही यह कठिन साधना श्रद्धालुओं के लिए आस्था, त्याग और तप की अद्भुत मिसाल बनी हुई है। यह बाबा की दूसरी पंच धूणी तपस्या है।

बाबा सुखदेव नाथ महाराज ने बताया कि तपस्या का उद्देश्य क्षेत्र में सुख-समृद्धि, भाईचारा, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। तपस्या के दौरान रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु आश्रम पहुंचकर दर्शन कर रहे हैं और क्षेत्र की खुशहाली की कामना कर रहे हैं।
तपस्या के समापन अवसर पर 5 जून की रात्रि को भव्य धार्मिक जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु पूरी रात भक्ति रस में सराबोर होंगे।
वहीं 6 जून को विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आश्रम समिति एवं श्रद्धालुओं ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने और तपस्या के समापन समारोह को सफल बनाने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2177988


