[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में दो कारों में भिड़ंत, तीन लोग घायल:राहगीरों ने बाहर निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया; टक्कर के बाद क्रेटा खेत में घुसी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में दो कारों में भिड़ंत, तीन लोग घायल:राहगीरों ने बाहर निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया; टक्कर के बाद क्रेटा खेत में घुसी

झुंझुनूं में दो कारों में भिड़ंत, तीन लोग घायल:राहगीरों ने बाहर निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया; टक्कर के बाद क्रेटा खेत में घुसी

झुंझुनूं : झुंझुनूं-चिड़ावा रोड पर दो कारों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार सड़क से उतरकर सीधे पास के खेत में जा घुसी। हादसा नूनिया गोठड़ा मोड़ के पास मंगलवा सुबह करीब 8 बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार, एक क्रेटा कार चिड़ावा से झुंझुनूं की तरफ जा रही थी। जैसे ही यह कार नूनिया गोठड़ा मोड़ के पास पहुंची, सामने से आ रही अर्टिगा कार से इसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही क्रेटा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसी और दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

इस दुर्घटना में कुलदीप पुत्र श्रीरामधारी (निवासी दिल्ली), सुधीर पुत्र मायादीन (निवासी रेवाड़ी, हरियाणा) और लक्ष्मण दास (निवासी रेवाड़ी, हरियाणा) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों और राहगीरों ने घायलों को गाड़ियों से सुरक्षित बाहर निकाला।

टक्कर के बाद बेकाबू क्रेटा गाड़ी सड़क किनारे खेत में घुस गई।

108 एंबुलेंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर किया रेस्क्यू

घटना की सूचना तुरंत 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस पायलट मनेंद्र और नर्सिंग स्टाफ अंकित निर्मल मौके पर पहुंचे। टीम ने घायलों को एंबुलेंस में लेकर मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया और उन्हें तुरंत चिड़ावा के उप जिला हॉस्पिटल पहुंचाया।

Related Articles