नीट छात्र प्रदीप माहीच प्रकरण: संघर्ष शिष्टमंडल ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से की मुलाकात
नीट छात्र प्रदीप माहीच प्रकरण: संघर्ष शिष्टमंडल ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से की मुलाकात
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : जेपी महरानियां
गुढ़ागौड़जी : सीकर में अध्ययनरत नीट छात्र प्रदीप माहीच के चर्चित आत्महत्या प्रकरण को लेकर सोमवार को एक संघर्ष शिष्टमंडल ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग उठाई गई।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सुरेश मीणा, संदीप सैनी, रवींद्र सिंह पोंख तथा सूरज कुमार बुराड़िया ने किया। शिष्टमंडल में मृतक छात्र के पिता राजेश मेघवाल, चचेरे भाई श्रवण कुमार और भाई वीरेंद्र कुमार भी शामिल रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष मामले की विस्तृत जानकारी रखी। बताया गया कि चिराग पासवान ने पीड़ित परिवार को लगभग 40 मिनट का समय देकर उनकी बात सुनी और मामले में न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
शिष्टमंडल के अनुसार केंद्रीय मंत्री ने भजनलाल शर्मा तथा अमित शाह से चर्चा कर मामले में शीघ्र कार्रवाई करवाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि एक-दो दिन में संबंधित स्तर पर आवश्यक पहल की जाएगी।
वार्ता के दौरान पीड़ित परिवार की ओर से सरकार से 2 करोड़ रुपये मुआवजा राशि, आश्रितों को सरकारी नौकरी तथा मामले में नामित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी गई। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निलंबित कर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्रदीप माहीच प्रकरण में न्याय मिलने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जाती रहेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2177811

