हजरत ताजुशाह तकिया में सालाना उर्स कुल की रस्म के साथ अकीदत के साथ संपन्न हुए
हजरत ताजुशाह तकिया में सालाना उर्स कुल की रस्म के साथ अकीदत के साथ संपन्न हुए
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर हजरत बाबा ताजुशाह तकिया चूरु मे सालाना उर्स के मौके पर हजारों की संख्या में जायरीनों ने अकीदत के साथ उर्स के अवसर पर शिरकत करते हुए फूल मालाएं और चादर चढ़ाकर दुआएं की । तकिया ताजूशाह कमेटी के अध्यक्ष हाजी गुलाम जिलानी दूल्लेखानी, खजांची आमीन खान, भंवरु खान दौलत खानी, नवाब खान हाथी खानी, हनीफ खान, आवेश खान, मुस्ताक खान, बाबू खान फतेहखानी, पीर मोहम्मद खान, निजाम खान, अल्ताफ खान, भंवरु खान, इस्लाम बाबू पठान, मुस्लिम खिलजी, सोहेल अली कलाल, सिकंदर खान आदि ने अपनी सेवाएं दी । एवं आने वाले जायरिनों के लिए व्यवस्थाएं की। मोहल्ला काजीयान से चादर आई जीसमें बड़ी संख्या मैं महिलाओं- पुरुषों ने भाग लिया और चादर चढ़ाई। हजरत बाबा ताजुशाह रहमतुल्ला आल्ह का सालाना उर्स पर दिन में कुरान खानी व फातिहा ओर जिक़्र-ए-इल्लाहि होता रहता है। रात्रि को देर रात तक मिलाद शरीफ का आयोजन हुआ। मगरिब के बाद सभी आने वाले हजरात एवं जायरीनों के लिए लंगर में खाना रहा ।

हर वर्ष की भांति उर्स में दिन भर चादर चढ़ाने वाले और जायरिनों का आना-जाना लगा रहा और अकीदत के साथ अपनी मन्नतें भी मांगते नजर आए। यह मजार चूरू शहर की बसावट से पहले की बताई जाती है । लगभग चार सो वर्ष से भी पुरानी यह दरगाह काफी पुरानी होने के साथ-साथ चमत्कारी भी है। इससे जुड़े हुए कई कहानी और किसे बुजुर्गों की जुबानी सुने जाते हैं। हजरत ताजुशाह तकिया कमेटी की तरफ से उर्स को लेकर सारी व्यवस्थाओ को आने वाले जायरीनों ने सहराया। जिसमें डॉ जाकिर झारीयावाला, मोहम्मद अली पठान,महबूब खान नसवान,वसीम अली भाटी, डॉ अख्तर खान, आदि मस्जिद इमाम मौलाना अब्दुल ने अमन चैन और भाईचारे के लिए दुआएं की। और कुल की रस्म के साथ उर्स संपन्न हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2177767


