[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विद्या वाचस्पति उपाधि मिलने पर डॉ. जितेन्द्र बोयल का सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विद्या वाचस्पति उपाधि मिलने पर डॉ. जितेन्द्र बोयल का सम्मान

विद्या वाचस्पति उपाधि मिलने पर डॉ. जितेन्द्र बोयल का सम्मान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : जेपी महरानियां

गुढ़ागौड़जी : भौड़की गांव की सार्वजनिक पुस्तकालय विकास समिति की ओर से विद्या वाचस्पति उपाधि प्राप्त करने पर डॉ. जितेन्द्र बोयल का पुस्तकालय परिसर में सम्मान किया गया। समिति ने उन्हें मोमेंटो भेंट कर उनकी शैक्षणिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर डॉ. बोयल ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ प्रकृति संरक्षण के प्रति भी जागरूक रहने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में जगावर कुमावत, अमरचंद मीणा, डॉ. मुकेश मीणा, डॉ. वीरेन्द्र मीणा, सुरेश बोयल, गोपीचंद जांगिड़, सज्जन व्यास, अरविंद टेलर, विजय टेलर सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी और ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles