चूरू मेडिकल कॉलेज में पार्किंग छत का प्लास्टर गिरा:नीचे खड़ी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला; निर्माण पर सवाल
चूरू मेडिकल कॉलेज में पार्किंग छत का प्लास्टर गिरा:नीचे खड़ी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला; निर्माण पर सवाल
चूरू : चूरू के पीडीयू मेडिकल कॉलेज के बेसमेंट पार्किंग में मंगलवार दोपहर छत का प्लास्टर टूटकर एक खड़ी कार पर गिर गया, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि घटना के समय पार्किंग में कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा जनहानि हो सकती थी।
इस घटना में कार का बोनट, आगे का शीशा और सनरूफ टूट गया। प्लास्टर में लगा एक सरिया सनरूफ में घुस गया, जिससे कार को काफी नुकसान हुआ। यह लग्जरी कार पैथोलॉजी विभाग की पीजी रेजिडेंट डॉ. अंकिता की थी।
जानकारी के अनुसार पीडीयू मेडिकल कॉलेज का निर्माण वर्ष 2017-18 में हुआ था, लेकिन यह अभी तक पूरी तरह से हैंडओवर नहीं हुआ है। निर्माण कार्य एजेंसी एचएससीएल द्वारा कार्य अपूर्ण बताया जा रहा है। भवन निर्माण के आठ साल बाद भी संबंधित फर्म ने कॉलेज को पूर्णतया हैंडओवर नहीं किया है।
कॉलेज भवन कई जगहों से क्षतिग्रस्त होने लगा है। बेसमेंट की छत के सरिये तक दिखने लगे हैं, जिसे देखकर लगता है कि यह किसी भी समय गिर सकती है। कॉलेज के बेसमेंट में हर समय दर्जनों वाहन खड़े रहते हैं, जिससे भविष्य में कोई बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
सांसद ने फर्म को हालत सुधारने के दिए थे निर्देश
मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार व मेडिकल सुप्रीडेंट डॉ. दीपक चौधरी ने बताया- कॉलेज प्रशासन के द्वारा समय-समय पर संबंधित फर्म को स्थिति से अवगत भी करवा दिया गया था। मगर इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। इसलिए अब जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधि इस ओर अपना ध्यान दें। कॉलेज भवन व नवनिर्मित अस्पताल भवन की व्यवस्थाओं को लेकर गत दिनों सांसद राहुल कस्वां ने भी अस्पताल प्रशासन व विभागीय अधिकारियों की बैठक ली थी। जिसमें उन्होंने संबंधित फर्म के अधिकारियों से चर्चाकर हालत सुधारने के निर्देश दिए थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2177892


