छापर में जल संरक्षण पर संगोष्ठी:21 जून से शुरू होगा जनभागीदारी अभियान, गांधी सरोवर और रामपुर जोहड़ के पुनर्जीवन का संकल्प
छापर में जल संरक्षण पर संगोष्ठी:21 जून से शुरू होगा जनभागीदारी अभियान, गांधी सरोवर और रामपुर जोहड़ के पुनर्जीवन का संकल्प
छापर : छापर के चौपड़ा बाजार स्थित भंसाली पोल में जल संरक्षण और परंपरागत जल स्रोतों के पुनर्जीवन विषय पर एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान जलवायु परिवर्तन और संभावित जल संकट की चुनौतियों के बीच जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने का संकल्प लिया गया।
संगोष्ठी में आगामी 21 जून से कस्बे के गांधी सरोवर और रामपुर जोहड़ में जल संवर्धन अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया। इस अभियान के तहत दोनों जोहड़ों का पुनर्जीवन, गाद निकासी और जल संग्रहण क्षमता बढ़ाने का कार्य जनभागीदारी से किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक पन्नालाल भंसाली ने बताया कि शेखावटी क्षेत्र सदियों से जल संकट का सामना करता रहा है। हमारे पूर्वजों द्वारा निर्मित कुएं, बावड़ियां और जोहड़ आज भी हमारी अमूल्य धरोहर हैं, जिनका संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।
पंचवटी फाउंडेशन दिल्ली के प्रतिनिधि अतुल जैन ने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग के साथ आमजन को अपने जल स्रोतों के संरक्षण की जिम्मेदारी उठानी होगी। अभियान में जिला प्रशासन, स्थानीय निकाय, जल संसाधन विभाग, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों, किसानों, महिलाओं, लोक कलाकारों और मीडिया की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
ये लोग रहे मौजूद
अभियान की तैयारियों के लिए स्थानीय स्तर पर एक समिति गठित करने और उसकी नियमित समीक्षा करने पर भी सहमति बनी। संगोष्ठी में निवर्तमान पालिकाध्यक्ष श्रवण माली, अधिशासी अधिकारी भवानीशंकर व्यास, एसीएफ क्रांति सिंह, श्रीरामशंकर गौशाला अध्यक्ष जेपी सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष गजानंद स्वामी, पूर्व पालिकाध्यक्ष महावीर खटीक, जयराम जांगिड़, नेचर एनवायरमेंट एंड वाइल्ड लाइफ सोसायटी के कन्हैयालाल स्वामी, कवि गौरीशंकर भावुक, धनाराम प्रजापत, बाबूश्याम शर्मा, महावीर पारीक, रेखाराम गोदारा, चमन दूधोडिया और सत्यनारायण स्वामी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार रखे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2177879


