[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में तेज रफ्तार वाहनों से बढ़े हादसे:वार्ड 9 के लोगों ने सौंपा ज्ञापन, स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में तेज रफ्तार वाहनों से बढ़े हादसे:वार्ड 9 के लोगों ने सौंपा ज्ञापन, स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग

चिड़ावा में तेज रफ्तार वाहनों से बढ़े हादसे:वार्ड 9 के लोगों ने सौंपा ज्ञापन, स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग

चिड़ावा : चिड़ावा शहर के स्टेशन चौराह से गाडिया हाउस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसों का खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए वार्ड संख्या 9 के निवासियों ने प्रशासन से स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है। उन्होंने एसडीएम के पीए अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कैलाश सिंह कविया को इस संबंध में एक प्रार्थना-पत्र सौंपा।

हादसे की रहती है आशंका

स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह मार्ग एक घनी आबादी वाले आवासीय क्षेत्र से होकर गुजरता है। यहां दिनभर बच्चों, बुजुर्गों और पैदल चलने वालों का आवागमन रहता है। वाहन चालक अक्सर यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए तेज गति से गाड़ियां चलाते हैं, जिससे हर समय किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

क्षेत्रवासियों ने सड़क सुरक्षा के प्रति प्रशासन की कथित अनदेखी पर रोष व्यक्त किया है। उन्होंने जनहित में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

ये रहे मौजूद

इस मांग के समर्थन में घनश्याम, योगी, विनोद कुमार, अमित सैनी गोलू, दिनेश, नरेंद्र सिंह और कपिल सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद थे। उन्होंने एसडीएम से इस मार्ग का शीघ्र निरीक्षण कर जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कदम उठाने की अपील की है।

Related Articles