विधायक पूसाराम गोदारा ने रतनगढ़ निर्माणाधीन जिला अस्पताल भवन का किया निरीक्षण
विधायक पूसाराम गोदारा ने रतनगढ़ निर्माणाधीन जिला अस्पताल भवन का किया निरीक्षण
रतनगढ़ : विधायक पूसाराम गोदारा ने आज रतनगढ़ में निर्माणाधीन जिला अस्पताल भवन का किया निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने विभिन्न निर्माण कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया, जिसमें कुछ तकनीकी एवं गुणवत्ता संबंधी कमियां पाई गईं। इस पर विधायक ने संबंधित ठेकेदार एवं विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुधार सुनिश्चित करने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विधायक गोदारा ने कहा कि जिला अस्पताल आमजन की स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है और निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल भवन निर्माण में आमजन की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके पश्चात विधायक गोदारा ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर भर्ती मरीजों से मुलाकात की तथा उनका कुशलक्षेम जाना।
उन्होंने मरीजों एवं उनके परिजनों से अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा चिकित्सकों एवं चिकित्सा स्टाफ को मरीजों को बेहतर उपचार एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर, पीएमओ डॉक्टर सुरेंद्र कुमार, उपनियंत्रक डॉक्टर महेंद्र कुमार धोडेला, संबंधित ठेकेदार अमित, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद चाकलान एवं चरण सिंह कोका सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्यजन मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2177758

