बाल विकास परियोजना अधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी
बाल विकास परियोजना अधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
सालासर : कस्बे में बाल विकास परियोजना सुजानगढ़ अधिकारी प्रियंका की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुपरवाइजर गोमती कुमारी व सुपरवाइजर सरिता बेरवाल सहित सालासर सेक्टर तथा बडाबर सेक्टर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की, बैठक में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, परियोजना अधिकारी प्रियंका ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, टीकाकरण कार्यक्रम तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की अन्य योजनाओं की जानकारी दी, बैठक के दौरान सुपरवाइजर गोमती कुमारी ने कार्यकर्ताओं को लाभार्थियों का सही पंजीकरण, योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तथा पात्र परिवारों तक सरकारी सुविधाएं पहुंचाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए तथा सुपरवाइजर सरिता बेरवाल ने कार्यकर्ताओं से अपने क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने और योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया, इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याओं एवं सुझावों को अधिकारियों के समक्ष रखा, जिनके समाधान का आश्वासन दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2177758


