[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वंदे गंगा अभियान के तहत जल संरक्षण का संदेश, जनप्रतिनिधियों ने दिलाई शपथ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वंदे गंगा अभियान के तहत जल संरक्षण का संदेश, जनप्रतिनिधियों ने दिलाई शपथ

वंदे गंगा अभियान के तहत जल संरक्षण का संदेश, जनप्रतिनिधियों ने दिलाई शपथ

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : ‘वंदे गंगा: जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत मंगलवार को आपणी योजना कार्यालय में जल पूजन एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, विधायक हरलाल सहारण, पूर्व जिला उप प्रमुख महेंद्र न्यौल, सीईओ श्वेता कोचर सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने जल पूजन कर जल संरक्षण का संदेश दिया तथा पक्षियों के लिए परिंडे बांधे।

रामगोपाल सुथार ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में चल रहा यह अभियान जल संरक्षण के प्रति जन-जागरण का महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों के संरक्षण, सूक्ष्म सिंचाई, प्राकृतिक खेती और अधिकाधिक वृक्षारोपण पर जोर देते हुए लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई।

विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि बढ़ते दोहन और बदलती जीवनशैली के कारण पारंपरिक जल स्रोत संकट में हैं। उन्होंने जल के मितव्ययी उपयोग, ड्रिप सिंचाई अपनाने और जल संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में अभिषेक चोटिया ने भी जल स्रोतों के संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर पीएचईडी अधिकारियों ने अभियान की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles