शराब गोदाम में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ व नकदी-शराब लूटने का मामला दर्ज
शराब गोदाम में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ व नकदी-शराब लूटने का मामला दर्ज
गुढ़ागौड़जी : कस्बे के हुक्मपुरा रोड स्थित एक लाइसेंसधारी अंग्रेजी एवं देशी कंपोजिट शराब गोदाम में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और लूटपाट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित अनुज्ञाधारी की रिपोर्ट पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बजावा रावत का निवासी घासीराम जाट ने रिपोर्ट देकर बताया कि 30 मई की रात करीब 7:50 बजे उसका चौकीदार नरेंद्र सिंह गोदाम के अंदर मौजूद था।
इसी दौरान लाल रंग की मोटरसाइकिल पर सवार होकर जय सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी गुढ़ागौड़जी तथा उसका एक साथी वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद जय सिंह ने फोन कर एक अन्य युवक को मौके पर बुला लिया। रिपोर्ट में बताया गया है कि तीनों आरोपियों ने गोदाम के अंदर घुसकर चौकीदार के साथ मारपीट की तथा वहां रखी शराब की पेटियों, कूलर और कुर्सियों में तोड़फोड़ कर दी।
आरोपियों पर चौकीदार की जेब से 43 हजार रुपये निकालने और अंग्रेजी शराब की दो पेटियां ले जाने का भी आरोप लगाया गया है। जाते समय आरोपियों ने गोदाम चलाने की एवज में बंधी देने तथा पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की सूचना मिलने पर गोदाम मालिक मौके पर पहुंचा, जहां सामान क्षतिग्रस्त मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई सुभाष चंद को सौंपी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2174982


