वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत बीदासर में जल सेवा एवं शरबत वितरण का आयोजन
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत बीदासर में जल सेवा एवं शरबत वितरण का आयोजन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : राजस्थान सरकार द्वारा संचालित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 के तहत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग उपखण्ड बीदासर द्वारा जनहित एवं जनसेवा को समर्पित सराहनीय पहल करते हुए शहर के पुराने बस स्टैंड पर जल सेवा एवं शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान सरकार एवं उच्च अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना में किया गया। इस अवसर पर भामाशाह हनुमानमल गंग के सहयोग से आमजन को भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से शीतल पेयजल एवं शरबत वितरित किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राहगीरों, यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर जल सेवा का लाभ उठाया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बताया कि वर्तमान भीषण गर्मी को देखते हुए आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह सेवा कार्य किया गया है। विभाग द्वारा जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ पानी बचाने एवं वर्षा जल संग्रहण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को जल ही जीवन है का संदेश देते हुए जल संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया। कनिष्ठ अभियंता रविन पूनिया ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य लिए जल संरक्षण अत्यंत आवश्यक है तथा प्रत्येक व्यक्ति को पानी की बचत एवं संरक्षण के प्रति जागरूक होना चाहिए।
कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। लोगों ने इस जनसेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाजहित में प्रेरणादायक पहल बताया। इस अवसर पर इस अवसर पर सहायक अभियंता दिनेश मेहला, कनिष्ठ अभियंता रविन पूनिया, सहायक प्रशासनिक अधिकारी अनिल कुमार शर्मा, महेश जांगिड़, खेताराम जाट, कालूराम सिहाग, सुमित गाडगिल सहित समस्त जलदाय विभाग के अनेक कार्मिक व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2170881


