भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए जलदाय विभाग की अनूठी पहल, लगाए परिंडे
भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए जलदाय विभाग की अनूठी पहल, लगाए परिंडे
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच जलदाय विभाग बीदासर ने पक्षियों के लिए परिंडे लगाकर सराहनीय पहल की है। विभाग परिसर में विभिन्न स्थानों पर परिंडे लगाकर उनमें स्वच्छ पानी भरा गया, ताकि गर्मी से परेशान पक्षियों को राहत मिल सके।
सहायक अभियंता दिनेश मेहला और कनिष्ठ अभियंता रविन पूनिया ने कहा कि गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी उपलब्ध कराना पुण्य कार्य है। उन्होंने आमजन से भी घरों, दुकानों और सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे लगाने की अपील की।
सहायक प्रशासनिक अधिकारी अनिल शर्मा ने कहा कि केवल परिंडा लगाना ही नहीं, बल्कि उसमें नियमित रूप से स्वच्छ पानी भरना भी जरूरी है।
इस अवसर पर सहायक अभियंता दिनेश मेहला, कनिष्ठ अभियंता रविन पूनिया, सहायक प्रशासनिक अधिकारी अनिल कुमार शर्मा, महेश जांगिड़, खेताराम जाट, कालूराम सिहाग, सुमित गाडगिल सहित समस्त जलदाय विभाग के अनेक कार्मिक व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2170869

