[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घर के सामने से लापता हुईं दो बच्चियां मिलीं:रोमियो स्क्वॉड ने सहजूसर से रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

घर के सामने से लापता हुईं दो बच्चियां मिलीं:रोमियो स्क्वॉड ने सहजूसर से रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा

घर के सामने से लापता हुईं दो बच्चियां मिलीं:रोमियो स्क्वॉड ने सहजूसर से रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा

चूरू : चूरू शहर के मोहल्ला व्यापरियान से लापता हुईं दो मासूम बच्चियों को रोमियो स्क्वॉड टीम ने सुरक्षित ढूंढ निकाला है। बच्चियों को सहजूसर गांव से रेस्क्यू कर औपचारिकताओं के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया। बच्चियों के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

यह घटना 27 मई की है। बच्चियां अपने घर के सामने खेल रही थीं। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।

इसी बीच, रोमियो स्क्वॉड टीम को सूचना मिली कि सहजूसर गांव में दो छोटी बच्चियां अकेली घूम रही हैं। सूचना मिलते ही रोमियो स्क्वॉड टीम प्रभारी लक्ष्मी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं।

टीम ने बच्चियों को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया और उनसे परिजनों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने शहर में बच्चियों के परिजनों की तलाश की और बाद में उन्हें सूचना दी गई। सभी आवश्यक औपचारिकताओं के बाद दोनों बच्चियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Related Articles