[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रोहित गोदारा के पेरेंट्स और वीरेंद्र चारण के पिता गिरफ्तार:कांग्रेस नेता के घर पर हुई फायरिंग मामले में चार घंटे पूछताछ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

रोहित गोदारा के पेरेंट्स और वीरेंद्र चारण के पिता गिरफ्तार:कांग्रेस नेता के घर पर हुई फायरिंग मामले में चार घंटे पूछताछ

रोहित गोदारा के पेरेंट्स और वीरेंद्र चारण के पिता गिरफ्तार:कांग्रेस नेता के घर पर हुई फायरिंग मामले में चार घंटे पूछताछ

रतनगढ़ : जिले के रतनगढ़ में कांग्रेस नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर राजेन्द्र बबेरवाल के घर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने गैंगस्टरों के परिजनों को डिटेन कर पूछताछ की। गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता और वीरेंद्र चारण के पिता को पुलिस रतनगढ़ थाना लेकर आई, जहां पर उनसे चार घंटे तक गहन पूछताछ की गई। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी निश्चय प्रसाद एम ने बताया कि 14 मई की सुबह कांग्रेस नेता राजकुमार बबेरवाल के घर पर दो नकाबपोश युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था। प्रकरण में पुलिस ने त्परता दिखाते हुए पुलिस ने पंजाब के दो शूटर्स हरदीत सिंह व रोहित को गिरफ्तार किया था। दोनों शूटरों से हुई पूछताछ के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

पुलिस ने इनका सहयोग करने वाले जयपुर जिले के रेनवाल मांझी निवासी मोनू चौधरी (21) और अनीश गुर्जर (19) को भी गत दिनों गिरफ्तार किया था। प्रकरण में अब पुलिस ने गैंगस्टर रोहित गोदारा के पिता संत दास व माता गीत देवी और गैंगस्टर वीरेंद्र सिंह चारण के पिता नरेंद्र सिंह को पूछताछ के लिए गुरुवार दोपहर रतनगढ़ थाने लेकर आए थे। चार घंटे की गहन पूछताछ के बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि रोहित गोदारा के माता पिता को पूलिस लूणकरणसर से रतनगढ़ थाने लेकर पहुंची। वहीं, वीरेन्द्र चारण के पिता को रतनगढ़ थाना लाया गया। पुलिस को अंदेशा है कि इस पूरी साजिश में इन गैंगस्टरों के परिजनों की भी कोई जानकारी या भूमिका हो सकती है और इसी शक के आधार पर उनसे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।

Related Articles