[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में एक माह से पाइपलाइन लीकेज:हजारों लीटर पानी बर्बाद, घरों में जलापूर्ति प्रभावित ; लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में एक माह से पाइपलाइन लीकेज:हजारों लीटर पानी बर्बाद, घरों में जलापूर्ति प्रभावित ; लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी

सरदारशहर में एक माह से पाइपलाइन लीकेज:हजारों लीटर पानी बर्बाद, घरों में जलापूर्ति प्रभावित ; लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी

सरदारशहर : सरदारशहर उप जिला अस्पताल के पीछे स्थित एक पतली गली में पिछले लगभग एक माह से पेयजल पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण प्रतिदिन हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। लगातार हो रही पानी की बर्बादी से क्षेत्र के कई घरों में जलापूर्ति प्रभावित हो रही है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कई बार शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

स्थानीय दुकानदार सादुल अली लिलघर और हसमअली ने बताया कि इस संबंध में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन लीकेज के कारण लोगों के घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है।

मकानों में बढ़ रही सीलन की समस्या

क्षेत्रवासियों के अनुसार, लीकेज का पानी आसपास के मकानों की दीवारों में रिस रहा है, जिससे सीलन की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पाइपलाइन की मरम्मत नहीं करवाई गई तो मकानों को भी नुकसान पहुंच सकता है।

जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पाइपलाइन की मरम्मत नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। लोगों ने विभाग से शीघ्र समस्या समाधान की मांग की है।

विभाग ने टीम भेजने का दिया आश्वासन

इस संबंध में सरदारशहर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशासी अभियंता रामदेव पारित ने बताया कि विभाग को अब इस लीकेज की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक टीम भेजकर पाइपलाइन की मरम्मत करवाई जाएगी।

Related Articles