ननिहाल में नाबालिग को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मौत:गलियों में साइकिल चलाते समय हादसा, मॉर्च्युरी में रखवाया शव
ननिहाल में नाबालिग को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मौत:गलियों में साइकिल चलाते समय हादसा, मॉर्च्युरी में रखवाया शव
तारानगर : चूरू जिले के तारानगर कस्बे में एक ट्रैक्टर की टक्कर से 16 साल के नाबालिग की मौत हो गई। यह हादसा सोमवार शाम को हुआ, जब किशोर अपने ननिहाल में साइकिल चला रहा था। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में डीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार झारिया निवासी 16 वर्षीय कृष्ण सोमवार को अपने ननिहाल तारानगर गया हुआ था। शाम के समय वह गलियों में साइकिल चला रहा था। इसी दौरान एक मोड़ पर ट्रैक्टर ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे कृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गया।
चूरू से सीकर किया था रेफर
हादसे के बाद परिजन घायल कृष्ण को पहले तारानगर के सरकारी अस्पताल ले गए। वहां हालत बिगड़ने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद चूरू के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति और गंभीर होने पर उसे सीकर रेफर किया गया, लेकिन चूरू से निकलते ही कृष्ण की मौत हो गई। परिजन एम्बुलेंस से कृष्ण को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना मिलने पर परिवार के अन्य सदस्य भी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल चौकी से पहुंची पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2167649

