[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ऑपरेशन ‘नकेल’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 लाख की अफीम व डोडा पोस्त जब्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

ऑपरेशन ‘नकेल’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 लाख की अफीम व डोडा पोस्त जब्त

नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

सरदारशहर : चूरू जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन “नकेल” के तहत पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक कार और ट्रक जब्त कर करीब 27 लाख रुपए से अधिक कीमत की 5 किलो 445 ग्राम अफीम तथा 1.45 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद किया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक चूरू के निर्देशन में सरदारशहर और भानीपुरा थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हाईवे मार्ग से मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें से करीब 5 किलो 445 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया। वहीं दूसरी कार्रवाई में भानीपुरा पुलिस ने ट्रक की तलाशी के दौरान 1.45 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद कर एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार बरामद मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 27 लाख रुपए आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई चैन की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। कार्रवाई में पुलिस अधिकारियों और जवानों की विशेष भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles