शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:मुकुंदगढ़ पुलिस की कार्रवाई, मामले की जांच जारी
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:मुकुंदगढ़ पुलिस की कार्रवाई, मामले की जांच जारी
मुकुंदगढ़ : मुकुंदगढ़ पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई झुंझुनूं एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देश पर की गई।
पीड़िता ने मुकुंदगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि आरोपी ने उसे फोन कर अपने घर बुलाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए, एएसपी मुख्यालय देवेंद्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन और वृत्ताधिकारी नवलगढ़ महावीर सिंह के पर्यवेक्षण में एक टीम का गठन किया गया। इस टीम का नेतृत्व थानाधिकारी ताराचंद कर रहे थे।
गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मामले की आगे की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2166668


