नहर के पानी को लेकर किसानों ने निकाली रैली:हर खेत तक पानी पहुंचाने की मांग,पीएम-सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा
नहर के पानी को लेकर किसानों ने निकाली रैली:हर खेत तक पानी पहुंचाने की मांग,पीएम-सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा
सादुलपुर : सादुलपुर में भारतीय किसान संघ चूरू के नेतृत्व में सोमवार को किसानों ने रैली निकाली। तहसील मुख्यालय पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जल शक्ति मंत्री के नाम अलग-अलग ज्ञापन सौंपे गए। किसानों ने चूरू जिले के प्रत्येक खेत तक नहर का पानी पहुंचाने की मांग उठाई। यह रैली पिछले छह माह से जिलेभर में चल रही किसान जागृति यात्रा का हिस्सा थी।

मिनी सचिवालय पर प्रदर्शन किया
रैली सुराणा भवन सादुलपुर से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए मिनी सचिवालय पहुंची। यहां किसानों ने प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपे। रैली में ऊंटगाड़ा, पिकअप, कैंपर सहित विभिन्न वाहनों के काफिले के साथ बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।
सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय महिला प्रमुख मंजू दीक्षित ने कहा कि किसान आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। प्रदेश प्रचार प्रमुख राजीव दीक्षित ने जोर दिया कि चूरू जिले के किसानों को अब नहर का पानी मिलना अत्यंत आवश्यक है, अन्यथा जिला किसान विहीन हो जाएगा, जो पर्यावरण और पारिस्थितिकी तंत्र के लिए भी खतरनाक होगा।
प्रांत मंत्री श्रीचंद सिद्ध ने कहा कि चूरू का किसान अपनी लड़ाई लड़ने में सक्षम है और हर खेत तक नहर का पानी पहुंचाना किसानों का अधिकार है। जिलाध्यक्ष मुकेश रामपुरा ने बताया कि किसान जागृति यात्रा के माध्यम से किसानों में जो जागरूकता आई है, उसके सकारात्मक परिणाम जल्द सामने आएंगे।

संगठित रहने का आह्वान किया
प्रांत संगठन मंत्री नीरज कुमार ने किसानों से संगठित रहने का आह्वान करते हुए कहा कि जब तक किसान एकजुट नहीं होंगे, तब तक उनका शोषण होता रहेगा। यात्रा प्रभारी शंकरलाल महर्षि ने जानकारी दी कि अब केवल एक तहसील में यात्रा पहुंचना बाकी है, जिसके बाद जिला कलेक्टर कार्यालय के समक्ष महापड़ाव आयोजित किया जाएगा।
ये रहे मौजूद
तहसील अध्यक्ष अनिल भाकर ने सभी किसानों एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रांत महिला प्रमुख मनीता स्वामी, संभाग मंत्री रामविलास, मामराज तरड़, चुन्नीलाल प्रजापत, गोविंद गौड़, रघुवीर सैन, महावीर फौजी, शार्दूल सिंह सिद्ध, ईश्वर महला, रामलाल पुरोहित, राजेंद्र पारीक, शंकरनाथ सिद्ध, सदानंद मेघवाल, सोमवीर खीचड़, महेंद्र राव कांधराण, इंदू कुमार गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2166717


