[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ का रींगस स्टेशन पर स्वागत:ऊर्जा संकट पर चिंता जताई, बोले-निकाय चुनाव को लेकर जुट जाए कार्यकर्ता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ का रींगस स्टेशन पर स्वागत:ऊर्जा संकट पर चिंता जताई, बोले-निकाय चुनाव को लेकर जुट जाए कार्यकर्ता

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ का रींगस स्टेशन पर स्वागत:ऊर्जा संकट पर चिंता जताई, बोले-निकाय चुनाव को लेकर जुट जाए कार्यकर्ता

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अशोक सिंह शेखावत

रींगस : रींगस कस्बे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का सोमवार को रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। राठौड़ बीकानेर प्रवास के दौरान रींगस पहुंचे थे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी भी उनके साथ मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने राठौड़ और सैनी को दुपट्टा ओढ़ाकर तथा बाबा श्याम का स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करने की अपील की

स्टेशन पर उपस्थित जनसमूह और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने वैश्विक परिस्थितियों और गहराते ऊर्जा संकट पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान को दोहराते हुए कहा कि वर्तमान विश्व परिस्थितियों को देखते हुए देशवासियों को यथासंभव पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करनी चाहिए। इससे ईंधन की बचत होगी और देश का आयात खर्च भी कम होगा, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

इस दौरान राठौड़ ने निकाय चुनावों को लेकर स्पष्ट किया कि भाजपा आगामी निकाय चुनावों के लिए सांगठनिक रूप से पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि पार्टी का हर एक कार्यकर्ता मैदान में मुस्तैद है और यह चुनाव अपने तय समय पर ही संपन्न होंगे।

ये रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में भाजपा नेता विष्णु चुलेट, जिला उपाध्यक्ष फूलचंद बाजिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र भातरा, महामंत्री रोशन सितमका, ओमप्रकाश शर्मा, दीपक बाजिया, वरिष्ठ कार्यकर्ता मूलचंद जांगिड़ सुभाष कुमावत सहित कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles