8.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते ग्राम सेवक गिरफ्तार:प्लॉट के व्यावसायिक उपयोग का डर दिखाया, अलग-अलग लोकेशन पर बुलाता रहा
8.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते ग्राम सेवक गिरफ्तार:प्लॉट के व्यावसायिक उपयोग का डर दिखाया, अलग-अलग लोकेशन पर बुलाता रहा
झुंझुनूं : झुंझुनूं की ACB टीम ने सूरजगढ़ क्षेत्र में बेरला ग्राम पंचायत के ग्राम सेवक (ग्राम विकास अधिकारी) राजकुमार को 8 लाख 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। आरोपी ग्राम सेवक ने यह राशि एक परिवादी से उसके आवासीय प्लॉट के व्यावसायिक रूपांतरण (कन्वर्जन) के नाम मांगी थी। इसके बाद रिश्वत की रकम देने परिवादी को अलग-अलग जगह बुलाता रहा।
ACB के ASP नरेंद्र पूनिया ने बताया- 9 मई को परिवादी ने ब्यूरो के समक्ष एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें बताया था कि उसने एक प्लॉट ले रखा है, जिस पर उसने ड्रग लाइसेंस लेकर मेडिकल की दुकान खोल रखी है।
इस महीने की 1 मई को बेरला और लोटिया ग्राम पंचायत का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे ग्राम सेवक राजकुमार ने परिवादी को एक नोटिस थमाया। नोटिस में कहा गया कि वह गांव में आवासीय भूमि का व्यावसायिक उपयोग कर रहा है, जो कि अवैध है। ग्राम सेवक ने परिवादी पर दबाव बनाया कि वह इस संबंध में अपने साक्ष्य लेकर आए।

10 लाख से शुरू हुआ सौदा, 8.50 लाख में तय हुआ
जब परिवादी ग्राम सेवक राजकुमार से मिलने पहुंचा, तो आरोपी ने उसे डराते हुए कहा कि उसने नियमों का उल्लंघन किया है और इस मामले को रफा-दफा करने तथा कन्वर्जन के नाम पर 10 लाख रुपए का खर्चा आएगा। परेशान होकर परिवादी ने झुंझुनूं ACB को इसकी जानकारी दी।
ACB टीम ने जब शिकायत का गोपनीय सत्यापन करवाया, तो मामला पूरी तरह सही पाया गया। सत्यापन के दौरान आरोपी ग्राम सेवक 8 लाख 50 हजार रुपए की रिश्वत लेने पर राजी हुआ।
अलग-अलग जगह बुलाता रहा
एएसपी नरेंद्र पूनिया ने बताया कि आरोपी ग्राम सेवक ने रिश्वत की रकम वसूलने के लिए परिवादी को काफी चक्कर कटवाए। पहले उसने परिवादी को अपने कार्यालय बुलाया, फिर वहां से यह कहकर भेज दिया कि वह खुद उसकी मेडिकल की दुकान पर आकर रकम लेगा। इसके बाद वह वहां से भी निकल गया और आखिरकार सूरजगढ़ में एक निजी मेडिकल स्टोर पर परिवादी को पैसे लेकर बुलाया।
जैसे ही परिवादी सूरजगढ़ में आरोपी ग्राम सेवक राजकुमार को 8.50 लाख रुपए थमाए, वैसे ही पहले से तैयार बैठी ACB की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी के पास से रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली गई है। ACB की टीम आरोपी ग्राम सेवक को हिरासत में लेकर सूरजगढ़ थाने में आगे की कागजी कार्रवाई और पूछताछ में जुटी हुई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2166668


