[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बस्ती से गंदा पानी हटाने की मांग, प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बस्ती से गंदा पानी हटाने की मांग, प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

बस्ती से गंदा पानी हटाने की मांग, प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : खेमी शक्ति मंदिर के पास बसी बस्ती के लोग इन दिनों गंदे पानी और उसकी बदबू से खासे परेशान हैं। परेशानी से निजात की मांग को लेकर पार्षद प्रदीप कुमार सैनी के नेतृत्व में बस्ती के लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद एडीएम अजय कुमार आर्य जो वर्तमान मे नगर परिषद प्रशासक भी हैं को ज्ञापन दिया। जिसमें बताया गया है कि नवगठित वार्ड नं. 47 की एनएमटी कॉलेज के सामने की बस्ती का गंदा पानी बहकर पंचदेव मंदिर की तरफ रोड़ के किनारे किनारे चलता है। यह पानी प्राइवेट बस स्टैंड से खेमी शक्ति मंदिर के रास्ते और यहां बसी बस्ती के घरों के सामने इकट्ठा हो जाता है। जिससे समसपुर रोड़ स्थित मेडिकल कॉलेज एवं दो बड़ी निजी स्कूलों के बच्चों सहित बस्ती के लोग काफी परेशान हैं।

प्रदर्शन में पार्षद प्रदीप कुमार सैनी, हजारीलाल छापोला, निहाल सिंह लांबा, विजय कुमार शर्मा, रंगलाल यादव, रामकरण पायल, मनीराम सैनी, बंटी सैनी, अंजनी सैनी, राजकुमार शर्मा, कैलाश शर्मा, सुशिल कुमार शर्मा, विजय सोनी, संजय सोनी, श्रवण कुमार मांजू, सुशील सिगलीकर, महावीर जागीड़, सुधीर, सुरेश कुमार, सज्जन कुमार, भंवर सिंह, सहजाद, ख्यालीराम, बृजकिशोर शर्मा, अमित, विजय पायल, साजिद भाटी, विजय सैनी, भूपेन्द्र, संजय शर्मा, सुरेश सैनी सहित काफी लोग शामिल रहे।

Related Articles