[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आईपीएल सट्टे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो बुकी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

आईपीएल सट्टे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो बुकी गिरफ्तार

50 लाख से अधिक के लेन-देन का हिसाब मिला, 7 मोबाइल व 2 लैपटॉप जब्त

सरदारशहर : पुलिस ने आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, एक एलईडी टीवी सहित सट्टे में प्रयुक्त अन्य उपकरण जब्त किए हैं। वहीं बरामद रजिस्टरों में 50 लाख रुपए से अधिक के लेन-देन का हिसाब-किताब दर्ज मिला है।

जिला पुलिस अधीक्षक चूरू के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सरदारशहर क्षेत्र में कुछ लोग मोबाइल ऐप और सट्टा लाइनों के माध्यम से आईपीएल मैचों पर हार-जीत का दांव लगवा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल मैच पर अवैध रूप से सट्टा संचालित कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सत्यनारायण दर्जी और संजय कुमार दर्जी निवासी सरदारशहर के रूप में हुई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 7 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, एलईडी टीवी, कैलकुलेटर, वाईफाई राउटर, सेटअप बॉक्स, रजिस्टर और अन्य सट्टा सामग्री बरामद की। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन पेमेंट एप के जरिए रुपए का लेन-देन कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई टीम में थाना अधिकारी सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Related Articles