[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में बस ने दुकान की दीवार तोड़ी:टक्कर मारकर भागा ड्राइवर, गुस्साई भीड़ ने शीशे तोड़े; 3 आरोपी अरेस्ट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में बस ने दुकान की दीवार तोड़ी:टक्कर मारकर भागा ड्राइवर, गुस्साई भीड़ ने शीशे तोड़े; 3 आरोपी अरेस्ट

सीकर में बस ने दुकान की दीवार तोड़ी:टक्कर मारकर भागा ड्राइवर, गुस्साई भीड़ ने शीशे तोड़े; 3 आरोपी अरेस्ट

सीकर : सीकर के उद्योग नगर थाना इलाके में जयपुर रोड पर बीती रात एक लोक परिवहन बस दुकान के बाहर दीवार से जा टकराई। इसके चलते दीवार और दुकान के बाहर पड़ा लकड़ी का स्टैंड डैमेज हो गया। घटना के बाद मौके से ड्राइवर फरार हो गया। वहां मौजूद लोगों ने बस के शीशे तोड़े। साथ ही बस को जलाने की जिद करने लगे। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है, वहीं बस को सदर थाने में खड़ा करवाया गया है।

बस जिसने दीवार तोड़ी,पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है।
बस जिसने दीवार तोड़ी,पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है।

उद्योग नगर SHO राजेश कुमार बुडानिया ने बताया कि घटना बीती रात करीब 11:30 बजे की है। लोक परिवहन बस जयपुर से सीकर की तरफ आ रही थी। जिसने पहले तो एक स्कूटी को टक्कर मारी और फिर टांक ब्रदर्स के पास स्थित दो दुकानों के बीच की दीवार को तोड़ दिया और दुकान के बाहर रखे लकड़ी के स्टैंड को डैमेज कर दिया।

घटना के तुरंत बाद ड्राइवर तो मौके से फरार हो गया, लेकिन लोगों की भीड़ जमा हो गई। इनमें से कई लोगों ने बस के शीशे तोड़ दिए और बस को जलाने की जिद करने लगे।

सूचना पर ड्यूटी ऑफिसर ASI मुकेश मौके पर पहुंचे। उनके सामने भी लोग बस को जलाने की जिद करते रहे। इसके बाद SHO राजेश कुमार खुद मौके पर गए। जिन्होंने मौके से शीशे तोड़ने वाले तीन लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया।

SHO राजेश बुडानिया ने कहा कि मौके पर ड्राइवर नहीं मिला। टक्कर लगते ही वह फरार हो गया। बस में कोई सवारी भी नहीं थी। फिलहाल बस को जप्त करते हुए सदर पुलिस थाने में खड़ा करवाया गया है।

Related Articles