रींगस में वैष्णव स्वामी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह:आमली वाले बालाजी मंदिर ने दान की जमीन, उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले छात्र सम्मानित
रींगस में वैष्णव स्वामी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह:आमली वाले बालाजी मंदिर ने दान की जमीन, उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले छात्र सम्मानित
रींगस : रींगस कस्बे में रविवार शाम को वैष्णव स्वामी समाज शेखावाटी अंचल संस्थान राजस्थान की ओर से प्रतिभा एवं भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह पलसाना बड़ा मंदिर के महंत मनोहरशरण शास्त्री के सानिध्य में हुआ। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।
इससे पहले आमली वाले बालाजी मंदिर के दिवंगत पुजारी नारायण दास के परिजनों ने मंदिर के पास लगभग 1000 वर्गगज जमीन वैष्णव स्वामी समाज शेखावाटी अंचल संस्थान को दान दी। इस दौरान मंत्री खर्रा ने कहा कि दान से बढ़कर कोई पुण्य नहीं होता।
समारोह को पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती और पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। मीडिया प्रभारी प्रमोद स्वामी खाटू ने बताया कि इस अवसर पर बोर्ड परीक्षा 2026 में 10वीं और 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भगवान सहाय स्वामी, सांवरमल स्वामी, मुकेश स्वामी, शंकर स्वामी, अनिल स्वामी, बनवारी लाल, राजकुमार स्वामी, रामोतार स्वामी हांसपुर, जगदीश प्रसाद स्वामी, श्रवण स्वामी मोटा की ढाणी, ओमप्रकाश सहित हजारों की संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन बंटी सागर ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2166012


