आरजीएचएस समस्याओं पर पेंशनर्स का धरना:नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
आरजीएचएस समस्याओं पर पेंशनर्स का धरना:नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
चिड़ावा : चिड़ावा में राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (आरजीएचएस) के तहत मुफ्त इलाज और दवाएं न मिलने से नाराज पेंशनरों ने सोमवार को उपखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार बलबीर सिंह कुलहरि को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की।
एक साल से पेंशनर्स परेशान
पेंशनरों ने बताया कि पिछले लगभग एक साल से उन्हें आरजीएचएस के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों और मेडिकल स्टोर्स पर इलाज के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले तीन महीनों से यह सुविधा लगभग ठप पड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में दी गई चेतावनियों के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ, जिसके कारण उन्हें दोबारा धरना देना पड़ा।
पेंशनरों की प्रमुख मांगों में आरजीएचएस को बीमा मोड पर न डालने और ओपीडी-आईपीडी की पुरानी व्यवस्था को ही लागू रखने की मांग शामिल है। उन्होंने यह भी मांग की कि 14 अप्रैल के बाद जिन पेंशनरों ने मजबूरी में नकद भुगतान कर इलाज कराया या दवाएं खरीदीं, उन्हें उस राशि का पुनर्भरण किया जाए। इसके अतिरिक्त, निजी अस्पतालों और फार्मा स्टोर्स का बकाया भुगतान समय पर करने की भी मांग की गई, ताकि वे पेंशनरों का इलाज न रोकें।
ये रहे मौजूद
ज्ञापन सौंपते समय राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा चिड़ावा के अध्यक्ष दरिया सिंह धायल, नंदलाल जांगिड़, ओमप्रकाश सैनी दुलाड़, आशाराम राजराज, रामसिंह लेगरिया, ओमप्रकाश ओला और रूपचंद श्योराण साकेत सहित कई पेंशनर उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2166040

