चिड़ावा रोड टोल के पास ट्रक-कार भिड़ंत:सूरजगढ़ में देर रात हादसा, तीन लोग घायल
चिड़ावा रोड टोल के पास ट्रक-कार भिड़ंत:सूरजगढ़ में देर रात हादसा, तीन लोग घायल
सूरजगढ़ : सूरजगढ़ क्षेत्र में चिड़ावा रोड टोल के पास देर रात एक ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों में हड़कंप मच गया।
हादसे की सूचना मिलते ही जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे। समिति सदस्यों और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहनों से बाहर निकाला गया और तत्काल सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों की पहचान राहुल (24) बेटा मनोज, समीर (26) बेटा संदीप (दोनों निवासी दरियापुर दिल्ली) और कृष्ण (45) बेटा नाथूराम (निवासी लोहारू) के रूप में हुई है। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2166010


