[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जांगवा की ढाणी में लगी आग, एक पशु की मौत:11 केवी लाइन मे शॉर्ट सर्किट, सवा लाख का चारा राख; दो पशु झुलसे

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़धोदराजस्थानराज्यसीकर

जांगवा की ढाणी में लगी आग, एक पशु की मौत:11 केवी लाइन मे शॉर्ट सर्किट, सवा लाख का चारा राख; दो पशु झुलसे

जांगवा की ढाणी में लगी आग, एक पशु की मौत:11 केवी लाइन मे शॉर्ट सर्किट, सवा लाख का चारा राख; दो पशु झुलसे

धोद : धोद थाना क्षेत्र के मोरडूंगा की जांगवा की ढाणी में रविवार शाम करीब साढ़े 4 बजे किसान रामचंद्र के खेत में भीषण आग लग गई। इस घटना में एक पशु की जलने से मौत हो गई और दो अन्य पशु झुलस गए। किसान ने बताया कि तेज आंधी के दौरान 11 हजार केवी लाइन के तार आपस में टकरा गए। इन्हीं तारों से निकली चिंगारी के कारण खेत में आग भड़क उठी।

आग की चपेट में आने से पशुओं के लिए बनाया गया एक कच्चा मकान भी जल गया। किसान ने आगे बताया कि इस आगजनी में करीब सवा लाख रुपए से अधिक कीमत का पशु चारा जलकर राख हो गया, जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही धोद तहसीलदार भरतदान और धोद थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लोसल से पहुंची दमकल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। किसान ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे करवाकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Related Articles