लक्ष्मणगढ़ जिला अस्पताल में डायबिटिक फुट स्क्रीनिंग कैंप शुरू:मुफ्त जांच होगी, गंभीर मामलों में रेफर की सुविधा भी उपलब्ध
लक्ष्मणगढ़ जिला अस्पताल में डायबिटिक फुट स्क्रीनिंग कैंप शुरू:मुफ्त जांच होगी, गंभीर मामलों में रेफर की सुविधा भी उपलब्ध
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ के राजकीय जिला अस्पताल में ‘मिशन मधुहारी’ के तहत डायबिटिक फुट स्क्रीनिंग कैंप सोमवार से शुरू हो गया है। यह अभियान 25 जुलाई तक चलेगा। इसमें टाइप-1 और टाइप-2 मधुमेह से पीड़ित मरीजों के पैरों की निशुल्क जांच की जाएगी।
पीएमओ डॉ. अटल भास्कर ने बताया कि यह अभियान राजस्थान सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है।
कैंप के दौरान मरीजों के पैरों की नसों और रक्त संचार की जांच की जाएगी। इसके अतिरिक्त, सूजन, संक्रमण, घावों की स्क्रीनिंग तथा डायबिटिक न्यूरोपैथी और फुट कॉम्प्लेक्स का परीक्षण भी होगा। मरीजों के जोखिम स्तर का आकलन कर उन्हें आवश्यकतानुसार उच्च केंद्रों पर रेफर किया जाएगा।
डॉ. भास्कर ने यह भी बताया कि टाइप-1 मधुमेह रोगियों की जांच साप्ताहिक मधुहारी क्लिनिक में प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को की जाएगी। वहीं, टाइप-2 मरीजों की स्क्रीनिंग एनसीडी क्लिनिक में प्रतिदिन उपलब्ध होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2166042


