राजेंद्र भांबू के भाई के निधन पर उमड़ा जनसैलाब, प्रभारी मंत्री सहित कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
राजेंद्र भांबू के भाई के निधन पर उमड़ा जनसैलाब, प्रभारी मंत्री सहित कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू के बड़े भाई जोगेंद्र भांबू के निधन पर गुरुवार को उनके पैतृक गांव नरनौद में आयोजित शोकसभा में प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिले के प्रभारी मंत्री एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
शोकसभा में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, संसदीय कार्य एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल, नवलगढ़ विधायक विक्रम जाखल, सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार, नोखा विधायक सुशीला डूडी, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन रणदीप धनखड़, पूर्व कृषि मंत्री लालचंद कटारिया तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इससे पूर्व बुधवार को चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, चौमूं विधायक शिखा मील बराला, पिलानी विधायक पितराम काला, डीडवाना विधायक एवं पूर्व मंत्री युनूस खान, धोद विधायक गोवर्धन वर्मा, पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार, तथा अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी नरनौद पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी।
वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा तथा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दूरभाष पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसके अलावा मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर भी शोक संदेश जारी कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोकसभा में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत जोगेंद्र भांबू के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2161534


