सालासर में राजनीतिक चिंतन करेगा राजपूत समाज:7 जिलों से पहुंचेंगे लोग, पंचायत चुनाव में 10% टिकट की मांग, जानिए कब होगा आयोजन
सालासर में राजनीतिक चिंतन करेगा राजपूत समाज:7 जिलों से पहुंचेंगे लोग, पंचायत चुनाव में 10% टिकट की मांग, जानिए कब होगा आयोजन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अशोक सिंह शेखावत
सीकर : राजपूत समाज 23 और 24 मई को सालासर में श्री राजपूत राजनैतिक पुनरूत्थान शिविर का आयोजन करेगा। शिविर में झुंझुनूं, सीकर, चुरु, नागौर, डीडवाना-कुचामन सहित 7 जिलों और 34 विधानसभा क्षेत्रों के राजपूत समाज के लोग राजनीतिक संरक्षण को लेकर चिंतन करेंगे।
राजपूत समाज के सज्जन सिंह शेखावत, बहादुर सिंह शेखावत, भवानी सिंह शेखावत और गिरवर सिंह झाझड़ ने प्रेस वार्ता में बताया- राजस्थान के 7 जिलों के 4 लोकसभा क्षेत्रों और 34 विधानसभा क्षेत्रों के राजपूत समाज के लोग राजनीतिक संरक्षण के लिए मंथन करेंगे। शिविर में राजपूत समाज के सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पूर्व जनप्रतिनिधि समेत कई लोग हिस्सा लेंगे।
40 सालों से सांसद नहीं, राजनीतिक हिस्सेदारी पर जोर
प्रेस वार्ता में रिटायर्ड RAS सज्जन सिंह शेखावत ने बताया कि इन 7 जिलों में पिछले 40 सालों से राजपूत समाज का कोई सांसद नहीं है। वर्तमान में किसी भी पॉलिटिकल पार्टी का इनमें जिलाध्यक्ष भी नहीं है। इस 2 दिवसीय पुनरूत्थान शिविर के जरिए आगामी पंचायत समिति, जिला परिषद व नगर निकाय चुनावों में 10% टिकटों की मांग की जाएगी।
राजनीतिक प्रशिक्षण और भविष्य की रणनीति
शिविर में समाज की राजनीतिक स्थिति, संगठनात्मक कमियों, उनके समाधान, राजनीतिक प्रशिक्षण एवं भविष्य की रणनीति पर व्यापक चर्चा की जाएगी। इसमें विधायक, पूर्व विधायक, चुनाव लड़ चुके वरिष्ठ राजनैतिक व्यक्तित्वों के साथ-साथ सामान्य युवाओं व नागरिकों को वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था, संगठन निर्माण और लोकतांत्रिक सहभागिता की ट्रेनिंग दी जाएगी।
EWS आरक्षण और आगामी चुनावों पर फोकस
2 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में EWS रिजर्वेशन से जुड़ी केंद्र व राज्य सरकार स्तर की विसंगतियों को दूर करने तथा आगामी पंचायती राज व शहरी निकाय चुनावों में इसके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी रणनीति बनाई जाएगी। ये शिविर किसी भी पॉलिटिकल पार्टी के पक्ष में या खिलाफ में नहीं है। शिविर के लिए राजपूत समाज के सभी सामाजिक संगठनों, जिला स्तरीय पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व युवाओं के साथ बैठकें कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने का आह्वान किया जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2161593


