[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कीटनाशक खाने से बुजुर्ग की मौत:बीकानेर में इलाज के दौरान तोड़ा दम, भूलवश कर लिया था सेवन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कीटनाशक खाने से बुजुर्ग की मौत:बीकानेर में इलाज के दौरान तोड़ा दम, भूलवश कर लिया था सेवन

कीटनाशक खाने से बुजुर्ग की मौत:बीकानेर में इलाज के दौरान तोड़ा दम, भूलवश कर लिया था सेवन

चूरू : चूरू के रतनपुरा गांव में पेयजल पाइपलाइन बिछाने का कार्य 60 दिन बाद भी शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के पदाधिकारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि अगले पांच दिनों के भीतर कार्य शुरू नहीं हुआ तो फिर से बड़ा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। पार्टी का कहना है कि इस आंदोलन में 36 गांवों के लोग शामिल होंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

60 दिन पहले मिला था लिखित आश्वासन

आरएलपी के विजय पूनिया ने बताया कि गांव में पेयजल पाइपलाइन की मांग को लेकर 23 दिसंबर 2025 को प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था। इसके बाद ग्रामीणों ने आंदोलन और धरना शुरू किया। मामले को लेकर 13 जनवरी 2026 को तहसीलदार, सहायक अभियंता और एसडीएम राजगढ़ स्तर पर वार्ता हुई थी।

इसके बाद 15 जनवरी 2026 को एसडीएम की अध्यक्षता में आरएलपी और ग्रामीणों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें 60 दिनों के भीतर पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू करने का लिखित आश्वासन दिया गया था। लेकिन तय समय बीतने के बावजूद अब तक काम शुरू नहीं हो पाया है।

भीषण गर्मी में गहराया पेयजल संकट

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहा है और गर्मी बढ़ने के साथ समस्या और गंभीर हो गई है। संघर्ष समिति के महासचिव संदीप कापूरिया ने बताया कि जलदाय विभाग की ओर से गांव को आठ जोन में बांटा गया है, जिसके कारण प्रत्येक मोहल्ले में करीब 30 दिनों में एक बार ही पानी की सप्लाई हो पा रही है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा भीषण गर्मी में ग्रामीणों को पेयजल के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में प्रशासन को जल्द कार्य शुरू करवाना चाहिए।

पांच दिन का अल्टीमेटम, फिर होगा आंदोलन

आरएलपी और ग्रामीणों ने प्रशासन को पांच दिन का अल्टीमेटम दिया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि यदि निर्धारित समय में पाइपलाइन कार्य शुरू नहीं हुआ तो दोबारा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनहित के इस मुद्दे पर प्रशासन की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान संदीप कपूरिया, राजकुमार फगेड़िया, देवेश चौधरी, जयप्रकाश गोदारा, राकेश गोदारा, राकेश मेहड़ा, दिनेश भांभु, विकास, श्रवण सैन, राधेश्याम, धर्मवीर, बेगराज, सोमवीर, हरिसिंह और गोवर्धन सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles