टीबी मुक्त भारत अभियान में लापरवाही पर सख्त चेतावनी, तीन दिन में सुधार के निर्देश
टीबी मुक्त भारत अभियान में लापरवाही पर सख्त चेतावनी, तीन दिन में सुधार के निर्देश
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : जिले में संचालित 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति की समीक्षा करने गुरुवार को राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी डॉ. एस.एन. धौलपुरिया झुंझुनूं पहुंचे। उन्होंने सीएमएचओ कार्यालय में आयोजित बैठक में अभियान की स्थिति का जायजा लेते हुए स्पष्ट कहा कि राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी कार्मिक कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
बैठक में डब्ल्यूएचओ सलाहकार सुधांशु खत्री ने पीपीटी के माध्यम से अभियान से जुड़े विभिन्न संकेतकों की जानकारी प्रस्तुत की। समीक्षा के दौरान सिंघाना और बुहाना ब्लॉक में निक्षय आईडी नामांकन की स्थिति कमजोर पाए जाने पर डॉ. धौलपुरिया ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को तीन दिन के भीतर लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समयावधि में सुधार नहीं होने पर संबंधित कार्मिकों को नोटिस जारी किए जाएंगे।
उन्होंने जिले के 236 हाई-रिस्क गांवों में विशेष फोकस के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि ओपीडी में आने वाले सभी संभावित टीबी मरीजों की निक्षय आईडी बनाना, चेस्ट एक्स-रे करवाना तथा समय पर जांच सुनिश्चित करना आवश्यक है। साथ ही बीडीके अस्पताल झुंझुनूं और बिरला अस्पताल पिलानी में होने वाले सभी चेस्ट एक्स-रे को निक्षय पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए।
डॉ. धौलपुरिया ने कहा कि अभियान में कार्मिकों के प्रदर्शन का प्रभाव उनकी वार्षिक वेतन वृद्धि पर भी पड़ेगा। पिछड़े प्रदर्शन वाले ब्लॉकों के एनटीईपी कार्मिकों की इंक्रीमेंट रोकने के निर्देश जिला क्षय रोग अधिकारी को दिए गए हैं।
उन्होंने अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने पर बल देते हुए सांसद, विधायक, नगर निकाय एवं पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जनप्रतिनिधियों को “निक्षय मित्र” बनाकर टीबी मरीजों को नियमित पोषण सहायता उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।
बैठक में डिप्टी सीएमएचओ डॉ. भंवरलाल, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विजय सिंह, डीपीसी आनंद चौधरी सहित जिले के सभी ब्लॉकों के बीपीएम एवं एनटीईपी कार्मिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2161534


